फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर नहीं बस, यात्री बेबस

Mon, 25 Jun 2018 12:06 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
सड़क पर नहीं बस, यात्री बेबस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में गांव से लेकर शहर तक परिवहन सेवा लड़खड़ा गई है। इससे यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां अभी तक करीब सवा चार सौ गांवों के लिए परिवहन सेवा सुलभ नहीं हो सकी है, वहीं आधा दर्जन उपनगरों को भी सीधी बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। 
विज्ञापन

 
हालांकि निचलौल डिपो में पर्याप्त बसें उपलब्ध हैं, मगर चालकों व परिचालकों की भारी कमी से एक तरफ जहां डिपो में बसें खड़ी रहती हैं वहीं सड़कों पर यात्री बसों के इंतजार में परेशान रहते हैं। महराजगंज के लिए लाइफ लाइन मानी जाने वाली परिवहन सेवा बदहाल है। चालकों व परिचालकों की कमी की वजह से जिले में परिवहन सेवा पटरी पर नहीं आ पा रही है। जिससे यात्रियों को आने जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण इलाकों  की बात तो दूर कई महत्वपूर्ण उपनगरों तक परिवहन विभाग की तरफ से सीधी सेवा की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे यात्रियों को महंगी व असुरक्षित यात्रा करने के लिए प्राइवेट बस सेवा का सहारा लेना विवशता होती है। समय की बर्बादी तो होती ही है, साथ ही यात्रा भी कष्टदायक हो जाती है क्योंकि प्राइवेट बसों में निर्धारित से ज्यादा सवारियां बैठाई जाती हैं।     इस तरफ से जिम्मेदारों का ध्यान  नहीं होता है। जिला मुख्यालय से महराजगंज- फरेंदा, महराजगंज-पनियरा,  महराजगंज - गांगी,  महराजगंज से बृजमनगंज,  नौतनवां-ठूठीबारी, सिसवां-घुघली आदि मार्ग पर बसों का संचालन ठप है। इससे इन स्थानों के लोगों को जनपद मुख्यालय तक आवागमन के लिए डग्गामार वाहनों से महंगी यात्रा करनी पड़ती है। डग्गामार वाहनों से यात्रा के दौान हादसे की आशंका बराबर बनी रहती है। साथ ही निर्धारित से ज्यादा सवारी बैठाए जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है।  दर्जन भर से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों के मार्ग भी परिवहन सेवा से अछूते हैं। इन सभी ग्रामीण क्षेत्रों के मार्गों पर लोगों की यात्रा आटो व अन्य खटारा वाहनों के सहारे होती है।  निचलौल डिपो के एआरएम भुवनेश्वर प्रसाद ने बताया कि यात्री सुविधाओं की ख्याल रखा जा रहा है। प्रयास रहता है कि लोगों को समय से बस सेवा उपलब्ध हो। जिन रूटों पर बस सेवा नहीं है, वहां जल्द ही बस सेवा शुरू कराने की कोशिश की जाएगी। जवाहरलाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय महराजगंज के लेखाकार श्रवण पटेल ने कहा कि महराजगंज से गोरखपुर तक आने जाने के लिए रात 8.30 बजे के बाद कोई बस नहीं मिलती। इसी प्रकार फरेंदा-महराजगंज के लिए कोई बस नहीं चलती। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।  पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज के निदेशक दुर्गेश सिंह ने कहा कि महराजगंज के विकास के लिए परिवहन सेवा सुदृढ़ होना बहुत जरूरी है, क्योंकि अभी भी जनपद मुख्यालय रेल लाइन से अछूता है, ऐसे में आवागमन पूरी तरह से परिवहन सेवा पर निर्भर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें