सीएचसी इमरजेंसी वार्ड में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला
लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। अल्पसंख्यक कल्याण आयोग के सदस्य बक्सीस अहमद वारसी ने सोमवार को सीएचसी लक्ष्मीपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय इमरजेंसी वार्ड में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला।
कुछ देर बाद चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने बताया कि बगल में बने आवास में चिकित्सक गए हैं। उपस्थित कर्मचारियों को हिदायत दी कि समय से उपस्थित रह कर मरीजों का इलाज करने पर ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर फार्मासिस्ट फूलचंद मौर्य, हरिशंकर त्रिपाठी, रामकृष्ण जायसवाल, सुदामा यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
मदरसा शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
लक्ष्मीपुर। अल्पसंख्यक कल्याण आयोग के सदस्य बक्सीस अहमद वारसी को मान्यता प्राप्त आधुनिक मदरसा शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिये शिक्षकों ने कहा कि राज्य की ओर से देय राज्यांश का समय से भुगतान मिल रहा है, लेकिन 1,539 मदरसा शिक्षकों को केंद्र का लाभांश लगभग पांच वर्ष से नहीं मिल रहा है। संवाद