फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रोहिन नहर में पानी नहीं, किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। रतनपुर स्थित मां बनैलिया रोहिन बैराज से निकली नहर इन दिनों सूखी पड़ी है जबकि गेहूं के फसल सिंचाई के लिए तैयार हो चुकी है। नहर में पानी न आने से किसान चिंतित हैं। कुछ किसानों ने पंपिंग सेट से गेहूं की सिंचाई शुरू भी कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नौतनवा ब्लॉक क्षेत्र के रतनपुर मिश्रवलिया मां बनैलिया रोहिन बैराज से निकलने वाली नहर दो ब्लॉक क्षेत्र नौतनवा व लक्ष्मीपुर को जोड़ती है। नहर के पानी से पांच दर्जन से अधिक गांवों के किसान खेतों की सिंचाई करते हैं। गेहूं की सिंचाई के लिए विभाग की ओर से नहर में पानी नहीं डाला जा रहा है। पानी नहीं मिलने से किसान सिंचाई को लेकर चिंतित हैं।
ग्रामीण सदाबृक्ष यादव, अमित यादव, प्रेमनरायन शर्मा, जगदीश यादव, तबारक अली, अमेरिका, शंकर यादव, राजाराम यादव,शाह आलम ने बताया कि गेहूं की सिंचाई का समय चल रहा है नहर में पानी नहीं आने से महंगे दामों पर डीजल खरीद कर पंम्पिग सेट मशीन से सिंचाई किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें