फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बागापार से सिसवा के लिए रोडवेज बस नहीं, यात्री परेशान

Tue, 10 Dec 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। ग्राम पंचायत बागापार से सिंदुरिया व सिसवा जाने के लिए रोडवेज बस सेवा नहीं है। इस रूट पर ऑटो टैक्सी भी कम चलती है। इस मार्ग से प्रतिदिन पांच सौ से एक हजार की संख्या में लोग यात्रा करते हैं। सिसवा, घुघली एवं पड़ोसी राज्य बिहार जाने के लिए यह मार्ग बाईपास का काम करता है।
विज्ञापन

इससे सिसवा और बिहार जाने में काफी सहूलियत मिलती है। यहां से झनझनपुर, खजुरिया, सिंदुरिया, चिउटहा, हेवती होते हुए लोग सिसवा और बिहार जाते हैं। इस रूट पर रोडवेज बस का संचालन नहीं होता है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है।
सिसवा तक 32.5 किमी जाने के लिए लगभग 100 रुपये किराया देना पड़ता है। सीधी सेवा नहीं होने से कई जगहों पर ऑटो बदलना पड़ता है। बागापार चौराहा से झनझनपुर के लिए दिन में तो निजी सवारी गाड़ियां मिल भी जाती हैं, लेकिन रात में मुश्किल सफर में दिक्कत होती है। सिंदुरिया, पिपरा कल्याण, खजुरिया, कुसमरिया, हरिहरपुर, चिउटहा, हेवती की यात्रा करने के लिए यहां सवारी गाड़ी उपलब्ध नहीं रहती है। बागापार निवासी रामकेश यादव ने बताया कि सिसवा तक किराया 80 से 100 रुपये देना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें