महराजगंज। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट जल्दी ही शुरू हो जाएगा। इस दिशा में कार्रवाई तेज कर दी गई है।
कार्यदायी संस्था की ओर से पाइप लाइन बिछाने की कार्यवाही की जा रही है। लिक्विड ऑक्सीजन टैंक पहले ही लगाया जा चुका है। मशीनों के इंस्टालेशन का काम अभी बाकी है, ऐसे में ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने में अभी कुछ दिन और लेगेंगे।
जानकारी के अनुसार, लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट को जल्द संचालित करने के लिए तैयारी की जा रही है। ऑक्सीजन प्लांट न होने के कारण ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिल कराने अस्पताल कर्मियों को गोरखपुर जाना पड़ता है। यह समस्या कोविड काल में भी बनी रही जब प्रभावित लोगों के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को निरंतर गोरखपुर जाना पड़ता था।
महिला अस्पताल के बगल में लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगा। लेट लतीफी का आलम यह रहा कि प्लांट का संचालन आज तक प्रारंभ नहीं हो सका।
अगर यह प्लांट संचालित हो जाएगा तो सरकारी सहित निजी अस्पतालों को भी इस प्लांट से ऑक्सीजन की सप्लाई मिल सकेगी। बीते मई में यहां ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की कार्रवाई शुरू हुई थी।