फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जानवर के काटने पर घबराने की जरूरत नहीं

Thu, 26 Jun 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कुत्ता, बंदर, सियार, बिल्ली या अन्य जानवर के काटने पर घबराने की जरूरत नहीं है। जिला अस्पताल में इसका पुख्ता प्रयास शुरू कर दिया गया है। एआरवी के साथ सीरम भी आ चुका है, जिसे घाव पर इंजेक्ट कर सुरक्षा चक्र मजबूत किया जा रहा। इस सुविधा का लाभ दो दिन में 13 को दिया जा चुका है।
विज्ञापन

जानवरों के काटने पर जिला अस्पताल में एआरवी के साथ सीरम भी लगाया जा रहा है। इससे मरीज की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और वह रैबीज से लड़ने में और सक्षम हो रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना 4 से 5 मरीज कुत्ता, बंदर और बिल्ली के काटने से इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं। इन्हें एआरवी इंजेक्शन लगाया जाता है।
कुछ मरीज ऐसे भी आते हैं, जिनके शरीर में काटने से गहरे घाव हो जाते हैं, उन्हें रैबीज एंटी सीरम लगाया जा रहा है।
पहले मरीजों को सीरम बाहर से खरीदकर लाना पड़ता था। अब सरकारी अस्पतालों में भी सीरम उपलब्ध है। गहरा घाव होने पर सीरम को उसी के पास लगाया जाता है। कभी-कभी हाथ में लगाया जाता है। इससे मरीज की रैबीज से लड़ने की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। इसमें मरीज जल्द स्वस्थ हो जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें