फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डूबने या सर्पदंश से मृत्यु पर मिलती है चार लाख की आर्थिक सहायता

Thu, 26 Jun 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शासन ने पानी में डूबने या सर्पदंश से मृत्यु को राजकीय आपदा में शामिल किया है। मृतक आश्रितों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसमें पोस्टमार्टम जरूरी होता है।
विज्ञापन

सीडीओ ने शासन के निर्देश से अवगत कराते हुए बताया कि सत्यापन व संस्तुति का अधिकार डीएम के हाथ में होने से आर्थिक सहायता का लाभ एक सप्ताह के भीतर ही मिल सकेगा।
महराजगंज जनपद में वन्य क्षेत्र व नदी तालाबों की अधिकता है। मानसून सत्र में डूबने और सर्पदंश से मृत्यु के मामले बढ़ जाते हैं। जानकारी के अभाव में बिना प्रशासनिक कार्रवाई के परिजन अंतिम संस्कार कर देते हैं।
विज्ञापन

शासन ने नई व्यवस्था के राहत राशि देने का निर्देश जारी किया है। इसमें लिखा गया है कि पोस्टमार्टम में विसरा रिपोर्ट जरूरी नहीं है क्योंकि विसरा की जांच में सर्पदंश प्रमाणित नहीं होता है। ऐसे में विसरा सुरक्षित किए जाने का कोई मतलब नहीं रहता। इससे मृतक के परिजनों को काफी राहत मिलेगी और उन्हें बेवजह का परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें