महराजगंज। फरेंदा के छतरी चौराहे से 30 मई 2026 को दबोचे गए अमेरिकी नागरिक मामले में गवाह न पहुंचने के चलते 25 अगस्त को टाल दी गई है। फरेंदा में ट्रेविस फेलेन को वीजा व पासपोर्ट अवधि समाप्त होने के चलते पुलिस ने पकड़ा और आव्रजन व विदेशी अधिनियम 2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
मामले की सुनवाई मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी मुकेश कुमार यादव की अदालत में चल रही है। पिछली सुनवाई के दौरान फरेंदा पुलिस ने चार्जशीट दाखिल किया था। इसके बाद सुनवाई के लिए 21 अगस्त की तारीख तय की गई लेकिन शुक्रवार को गवाह के नहीं पहुंचने के कारण अगली तारीख 25 अगस्त को तय की गई है।
मुकेश कुमार यादव की कोर्ट ने वादी मुकदमा अरुण कुमार को उपस्थित होकर बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। विदेशी नागरिक के अधिवक्ता सुभाष पासवान ने बताया कि ट्रेविस को एससी/एसटी कोर्ट से जमानत मिल चुकी है लेकिन अभी दूतावास डेढ़-डेढ़ लाख रुपये के दो जमानतदार नहीं खोज सका। इस वजह से ट्रेविस की रिहाई नहीं हो सकी।