महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के संतलाल इंटर कॉलेज देवीपुर में बृहस्पतिवार को जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने फीता काट कर किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रमोद कुमार शर्मा रहे।
जानकारी के अनुसार, 40-64 किलो भार वर्ग के प्रतियोगिता में देवीपुर इंटर कॉलेज के बिट्टू पासवान ने स्वर्ण पदक और गणेश ने सिल्वर पदक हासिल किया। वहीं बालिकाओं में राजकीय इंटर कॉलेज निचलौल की अर्चना गुप्ता ने स्वर्ण पदक व शांति बाल विद्या मंदिर महराजगंज की प्रज्ञा को रजत, कॉर्मल इंटर कॉलेज महराजगंज की खुशी गुप्ता ने स्वर्ण व सृष्टि ने सिल्वर पदक हासिल किया। कुश्ती कुल 35 जोड़े में हुई।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक अंगद सिंह, अध्यक्ष जेपी गुप्ता, प्रधानाचार्य हृदय नाथ यादव, रामचन्द्र यादव, होसिला शर्मा, सतीश शुक्ला, विकेंद्र सिंह व ओपी सिंह आदि मौजूद रहे।