महराजगंज। परिवहन विभाग ने दुर्घटना में कमी लाने के प्रति रोडवेज चालकों को जागरूक करने के लिए नो एक्सीडेंट रिवार्ड योजना शुरू की है। इसका पत्र परिवहन निगम के राज्य प्रबंधक ने डिपो को भेजा है।
पत्र मिलने के बाद महराजगंज डिपो ऐसे चालक व परिचालकों की सूची तैयार करा रहा है, जिनका नाम रिवार्ड के लिए भेजा जा सके। जून 2024 से जून 2025 तक ऐसे रोडवेज चालक और परिचालक सूचीबद्ध किए जा रहे हैं, जिनसे पूरे वर्ष कोई दुर्घटना नहीं हुई। इन्हें शासन की तरफ से निगम सम्मानित कराएगा और इन्हें नगद धनराशि भी दी जाएगी, जिससे अन्य चालक भी दुर्घटना से बचने के प्रति जागरूक बनें।
हादसों के कारण प्रत्येक वर्ष बसों की दुर्घटना के चलते निगम को काफी नुकसान झेलना पड़ता है। कई हादसे ऐसे भी हो जाते हैं जिसमें बस थाने में खड़ी कराई जाती है। बस छुड़ाने के लिए कई-कई बार विभाग को चक्कर भी लगाना पड़ता है। इसके अलावा दुर्घटनाग्रस्त बस को मेंटेन कराने में भी पैसा खर्च करना पड़ता है।