फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बौद्ध दर्शन योजना बढ़ाएगी बौद्ध सर्किट महत्व, जिले को भी फायदा

Mon, 07 Jul 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। प्रदेश सरकार की ओर से बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए बौद्ध तीर्थ दर्शन योजना शुरू कर रही है। इसके तहत बौद्ध तीर्थ भ्रमण के लिए अनुदान मिलेगा। इस योजना के प्रभावी होने से बौद्ध सर्किट में शामिल जनपदों के साथ महराजगंज का महत्व भी बढ़ेगा क्योंकि जनपद को बुद्ध का ननिहाल माना जाता है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव ने बताया कि सरकार का धर्मार्थ विभाग बौद्ध अनुयायियों के लिए बौद्ध तीर्थ दर्शन योजना प्रभावी कर रहा है। इस योजना से न सिर्फ बुद्ध से जुड़े जनपदों का महत्व बढ़ेगा, बल्कि इन जनपदों में पर्यटन विस्तार भी होगा। श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर जिला बौद्ध सर्किट में शामिल है।
इस सर्किट के मध्य में महराजगंज जनपद अवस्थित है जिसे बुद्ध का ननिहाल माना जाता है। जनपद के नौतनवां को देवदह मानते हैं। यहां उत्खनन कार्य हुए और विपश्यना केंद्र भी है। इसी तरह रामग्राम में भगवान बुद्ध की समाधि मानी जाती है।
विज्ञापन

बुद्ध के महापरिर्निवाण के बाद उनकी अस्थियों का एक हिस्सा लाकर यहां समाधि बनी। इन उपलब्धियों के बीच बौद्ध तीर्थ दर्शन योजना का लाभ जनपद को भी मिलेगा यहां भी अनुयायी पहुंचेंगे।
इसके अलावा सिद्धार्थनगर जिसे बुद्ध की जन्म स्थली व कुशीनगर महापरिनिर्वाण के लिए प्रसिद्ध है इन दोनों जिलों को जोड़ने वाला रास्ता महराजगंज जनपद से होकर ही जाता है। ऐसे में जनपद को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें