फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बंदरों के झुंड ने नौ वर्षीय बालक को किया घायल

Wed, 05 Jun 2024 06:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। बुधवार को अपराह्न कस्बे के गांधी नगर वार्ड अमडीहा में बंदरों के झुंड ने दरवाजे पर खेल रहे बालक पर अचानक हमला कर घायल कर दिया।स्थानीय लोगों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन

गांधी नगर अमडीहा निवासी रुदल चौधरी का नौ वर्षीय पुत्र आर्यन चौधरी बुधवार को दोपहर के समय अपने दरवाजे पर वार्ड के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी बीच अचानक पहुंचे बंदरों के झुंड ने हमला कर आर्यन को काटकर जख्मी कर दिया। बालक के चीखने की आवाज सुनकर पहुंच आसपास के लोगोंने बंदरों को वहां से भगाया। इसके बाद आर्यन के परिजन उसे लेकर तत्काल सिसवा सीएचसी पर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें