ठूठीबारी/बरगदवां। अमहवां बाजार में बियर बेचते समय पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ कर चालान कर दिया गया। जांच के दौरान 60 केन बियर बरामद हुआ। बरगदवां थाना क्षेत्र के अमहवां बाजार में मुखबिर की सूचना पर टीम ने ग्राम बेलहिया शराब की दुकान के सामने साइकिल का पंचर बनाने की दुकान में बियर रखकर बेचते समय पकड़ लिया। जांच के दौरान दो पेटी में 48 केन व तीसरे पेटी में 12 केन 60 केन बियर बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बरगदवां थाना क्षेत्र के बेलहियां निवासी हरिचन्द्र के रूप में हुई। यह जानकारी बरगदवां थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने दी। संवाद