फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नौ दिन के बच्चे की इंजेक्शन लगते ही मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना अंतर्गत ग्राम कटहरी में सोमवार की सुबह एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान नौ दिन की बच्ची की इंजेक्शन लगाने के बाद मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, जहदा निवासी असगर अली ने पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी भतीजी रफीकून निशा की नौ दिन पूर्व जन्मी बेटी की तबियत खराब हो गई थी।
सोमवार की सुबह बच्ची को लेकर कटहरी में स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए थे, वहां चिकित्सक ने नेबुलाइजर दिया, जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर घर जाने लगे तो चिकित्सक द्वारा उन्हें रोक लिया गया और एक इंजेक्शन लगाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान बच्ची की मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने चिकित्सक पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने तहरीर नहीं मिलने की बात कही है। संवादज
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें