फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय लक्ष्मी महायज्ञ शुरू

Wed, 13 Mar 2024 08:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के कोहडवल गांव में बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय 108 श्री लक्ष्मी महायज्ञ का शुभारंभ किया गया है। कलश यात्रा में शामिल लोगों के भक्तिमय जयकारे से पूरा क्षेत्र गुजयमान हो उठा।
विज्ञापन

कोहड़वल गांव स्थित शिव मंदिर परिसर से कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा गांजे बाजे के साथ पिपराकाजी, तहसील चौराहा, थाना रोड से सिसवा मार्ग होते हुए झुलनीपुर नहर मार्ग स्थित सात पांच नहर पुल पर पहुंची। जहां यज्ञाचार्य पंडित दीप नारायण शास्त्री के मंत्र उच्चारण के बाद 251 कन्याओं की ओर से कलश में जल भरा गया। उसके बाद कलश यात्रा पुनः यज्ञ स्थल की ओर लौट आई। समिति के अध्यक्ष अंगद भारती ने बताया कि हर रोज प्रवचन के साथ रामलीला कलाकारों की ओर से भगवान प्रभु राम के पद चिह्नों एवं मर्यादाओं चलने के लिए जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर शेषनाथ गौंड, राजू लाल श्रीवास्तव, डब्लू भारती, छोटेलाल पटेल, रामकरन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें