फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक सितंबर से लखनऊ के लिए रात में शुरू होगी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। लखनऊ के लिए महराजगंज डिपो से एक सितंबर से रात्रिकालीन रोडवेज सेवा शुरू होगी। राज्य कार्यालय से प्राप्त निर्देश के क्रम में डिपो ने तैयारी शुरू कर दी है। व्यापारियों की मांग को ध्यान में रखने हुए यह निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महराजगंज डिपो से लखनऊ, कानपुर, दिल्ली की सेवा दिन में विभिन्न समय पर है लेकिन यह सभी सेवाएं शाम तीन बजे से पहले हैं। डिपो से रात्रिकालीन सेवा नौकरीपेशा व व्यापारी कर रहे थे जिससे वह रात में लखनऊ की यात्रा पूरी कर सकें लेकिन रात में संचालन नहीं शुरू हो सका।
जुलाई में इस समस्या को लेकर रोटरी क्लब सचिव आत्माराम गुप्ता ने राज्य परिवहन निगम को व्यापारियों का हस्ताक्षरित पत्र प्रेषित किया था। डिपो रात्रिकालीन सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। व्यापारी संगठन के संरक्षक पशुपतिनाथ गुप्ता ने कहा कि इस सेवा से व्यापारी सामान इत्यादि लाने के लिए रात में जाकर दिन में लखनऊ व कानपुर से कार्य निपटा कर लौट सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें