महराजगंज। व्यक्तिगत शौचालय की जियो टैगिंग (सत्यापन) में निचलौल ब्लॉक की प्रगति अत्यंत निराशाजनक है। जिले के सभी 12 ब्लॉकों के जियो टैगिंग का औसत जहां लगभग 76 प्रतिशत है, वहीं निचलौल की प्रगति 42 प्रतिशत मिलने के कारण इसे ई ग्रेड में रखा गया है।
जिले भर में कुल 57,433 व्यक्तिगत शौचालय का जियो टैगिंग किया जाना है। इसके सापेक्ष अब तक 43635 शौचालयों का सत्यापन कर्मियों की ओर से कर दिया गया है। शेष 13,798 व्यक्तिगत शौचालय का अब तक सत्यापन नहीं किया जा सका है। सत्यापन करने में बृजमनगंज व फरेंदा ब्लॉक की प्रगति सबसे अच्छी है।
ब्लॉकवार लक्ष्य की तुलना में सत्यापन की स्थिति
सदर ब्लॉक में 4665 की तुलना में 4075, मिठौरा में 4661 की तुलना में 3596, परतावल में 4075 की तुलना में 3733, निचलौल में 12261 की तुलना में 5228, नौतनवां में 3721 की तुलना में 3390, पनियरा में 5057 की तुलना में 4178, फरेंदा में 4655 की तुलना में 4562, बृजमनगंज में 3852 की तुलना में 3573, लक्ष्मीपुर में 3880 की तुलना में 2366, घुघली में 4709 की तुलना में 4333, सिसवा में 4892 की तुलना में 3728 एवं धानी में 1005 की तुलना में 873 शौचालय का सत्यापन किया गया है।
-
व्यक्तिगत शौचालय के जियो टैगिंग में निचलौल ई ग्रेड के साथ सबसे खराब स्थिति में है। कम प्रगति वाले ब्लॉकों के जिम्मेदार अपनी स्थिति को सुधार लें। ऐसा न करने की दशा में उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी।
-यावर अब्बास, जिला पंचायत राज अधिकारी