फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जूनियर बालक वर्ग फुटबाॅल में निचलौल बना विजेता

Sat, 04 Jan 2025 08:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। युवा कल्याण विभाग एवं प्रादेशिक विभाग दल एवं खेल संघ के तत्वावधान में आयोजित जिलास्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को जयपुरिया के मिनी स्टेडियम में हुआ। खिलाड़ियों को जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह ने पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आखिरी दिन फुटबाॅल, भारोत्तोलन, बैटमिंटन व कुश्ती का आयोजन किया गया। जूनियर बालक वर्ग फुटबाॅल में निचलौल विजेता व फरेंदा उपविजेता रहा। भारोत्तोलन सीनियर बालक वर्ग के 73 किग्रा वर्ग में श्यामकरन, 55 किग्रा में विजय कुमार, 81 किग्रा में त्रिभुवन व आकाश सहानी प्रथम रहे। बालिका वर्ग 55 किग्रा में हर्षिता चौधरी प्रथम स्थान पर रहीं।
बैटमिंटन सीनियर बालक वर्ग में फिरोज अली प्रथम, सूरज कुमार द्वितीय रहे। जूनियर बालक वर्ग में कृष यादव प्रथम, शिवम कन्नौजिया द्वितीय स्थान पर रहे। जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। सही मार्गदर्शन व अवसर मिले तो जिले का नाम रोशन करेंगे। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रवीण मिश्र ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ता है। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी बृजेश यादव, अर्जुन त्रिपाठी, राकेश पटेल, जितेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह,शुभम चौधरी, रविंद्र भारती व मारकंडेय गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें