फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नव विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस के दिन ही किया था प्रेम विवाह, पति एक महीने से रह रहा है बाहर
विज्ञापन

सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर एकडंगा के चौरसिया टोला में बृहस्पतिवार को दोपहर में एक नवविवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। नवविवाहिता के आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
जानकारी के अनुसार, राजन गुप्ता ने पिछले वर्ष धनतेरस के दिन लक्ष्मीना से प्रेम विवाह किया था। लक्ष्मीना कुशीनगर जनपद की रहने वाली थी। शादी के बाद से दोनों में सबकुछ ठीक चल रहा था। राजन गुप्ता पिछले महीने रोजगार के सिलसिले में चेन्नई चला गया। उसका छोटा भाई मुंबई में रहकर आजीविका कमाता है। राजन के पिता छोटेलाल गोरखपुर में रहकर भंडारी का काम करते हैं। घर पर लक्ष्मीना और उसकी सास रजवंता ही रहती हैं। रजवंता भी गांव के ही एक ईंट भठ्ठे पर मजदूरी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह खाना खाकर सास रजवंता काम पर चली गई। जब दोपहर में लौटी और दरवाजा खोलकर देखा तो बहू का शव घर में छत की कुंडी से लटका मिला। उसके शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हुए। चौकीदार ने चौकी इंचार्ज चिउटहा को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और शव को छत से उतरवा कब्जे ले लिया। एसओ सिंदुरिया राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें