फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में छत के पंखे से लटका मिला नवविवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कमरे में छत के पंखे से लटका मिला नवविवाहिता का शव
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज) कस्बे में राहुल नगर वार्ड के एक घर में सोमवार सुबह एक नवविवाहिता का शव उसके ही कमरे में छत के पंखे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तहसीलदार मुकेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय एवं चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के भलुआरी जिला कपिलवस्तु निवासी भास्कर मिश्रा की 26 वर्षीय बेटी आंचल की नौतनवां कस्बे के राहुल नगर वार्ड निवासी नागेंद्र पांडेय उर्फ गोलू के साथ बीते 20 मई 2021 को शादी हुई थी। मृतका के ससुरालियों के मुताबिक शादी हुए सात माह बीते थे। सब कुछ सही चल रहा था। पति नागेंद्र 15 दिनों पूर्व ही रोजगार के सिलसिले से महाराष्ट्र के पुणे गए हैं। इस बीच रविवार की रात नवविवाहिता आंचल द्वितीय तल पर मौजूद अपने कमरे में सोने चली गई। सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे के बाद भी जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो घर के सदस्यों ने दरवाजा खटखटाना शुरू किया, लेकिन कोई आहट न होने पर अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो उनके होश उड़ गए। कमरे में लगे छत के पंखे पर साड़ी के फंदे से उसका शव लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक एवं चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए और घटना के संबंध में मजिस्ट्रेट को जानकारी दी। तहसीलदार मुकेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच परिजनों से आवश्यक पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकता है। चेयरमैन गुड्डू खान एवं भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर परिवार का ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें