फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

Mon, 01 Jan 2024 08:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। दीवानी न्यायालय परिसर में सोमवार को सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार ने बार एवं बेच में सामंजस्य स्थापित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद सुशील श्रीवास्तव, रामराज चौधरी महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अकबर अली अंसारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष कत्यायन मणि त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री (प्रशासन) गुड्डू प्रसाद कन्नौजिया, संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) परशुराम गौड़, संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय) अमित कुमार गौरव, कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, कनिष्ठ कार्यकारी अब्दुल करीम, आशुतोष पांडे (प्रिंस), अविनाश कुमार पांडेय, मंजेश पटेल, शशांक कुमार प्रियदर्शी एवं त्रिभुवन शर्मा को पद ग्रहण कराया गया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष हमीदुल्लाह खां, धर्मेंद्र त्रिपाठी, काशीनाथ, अभय राय, दिनेश नारायण तिवारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें