नौतनवा। तहसील सभागार नौतनवा में बुधवार को रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, विशिष्ठ अतिथि उपजिलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह रहे।
रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गिरीश चंद्र त्रिपाठी एवं अन्य पदाधिकारियों को उपजिलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ऋषि त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों बधाई देते हुए कहा कि वह हमेशा अधिवक्ताओं के साथ हैं। उपजिलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि बार और बेंच एक दूसरे के पूरक हैं। आपसी सहमति से बेहतर कार्य किए जा सकते हैं, जिससे वादकारियों के हित में कार्य किया जाए और उन्हें न्याय मिल सके। इस मौके पर सीओ जयप्रकाश त्रिपाठी, तहसीलदार अमित कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, रवि प्रकाश मिश्र मौजूद रहे। संवाद