फरेंदा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में तैनात बीसीपीएम महेंद्र पटेल की पत्नी ने चीफ फार्मासिस्ट पर जान से मारने का आरोप लगा कर थाने में तहरीर दी। बीसीपीएम की पत्नी शैल पटेल निवासी राजीव नगर महराजगंज सदर ने पुलिस को बताया कि नौ जनवरी को अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट ने पति का गला दबा कर मारने का कोशिश की।
पति हार्ट के मरीज हैं, घटना के बाद से उनकी तबियत खराब है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसे देख कर परिवार भी दहशत में है। चीफ फार्मासिस्ट ने बताया कि आरोप निराधार हैं। मुझे बदनाम करने की साजिश की जा रही हैं। थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने तहरीर मिलने की पुष्टि की।