फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शशांक शेखर जिलाध्यक्ष, बालकेश्वर महामंत्री चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विकास भवन सभागार में बुधवार को ग्रामीण विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें आठवीं बार निर्विरोध रूप से शशांक शेखर तिवारी को जिलाध्यक्ष और बालकेश्वर सिंह को महामंत्री चुना गया।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया के लिए गोरखपुर मंडल से प्रधान सहायक आरके विश्वकर्मा को निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया था। चुनाव में अजय प्रताप सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रोहिणी त्रिपाठी और अर्जुन कुमार गौतम को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं उग्रसेन सिंह को वरिष्ठ संगठन मंत्री तथा शुभकरन प्रजापति को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा शालिनी श्रीवास्तव को वरिष्ठ सांस्कृतिक सचिव, अमय कुमार पटेल को सांस्कृतिक सचिव, लक्ष्मण कुमार को मीडिया प्रभारी, अमेरिका पासवान को कोषाध्यक्ष और प्रमोद कुमार गुप्ता को संप्रेक्षक बनाया गया। गिरिजा शंकर उपाध्याय को संरक्षक तथा अखिलेश्वर त्रिपाठी, राधवेंद्र पटेल और बृजभूषण पटेल को सह संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें