फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 16 जगहों पर बनेगी नई पुलिया

Tue, 05 Nov 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के विभिन्न रजवाहा पर क्षतिग्रस्त हो चुकी 16 पुलिया के स्थान पर जल्द ही नई पुलिया का निर्माण शुरू होगा। इसके लिए सिंचाई विभाग प्रथम ने कार्ययोजना तैयार की है। विभाग की ओर से नई पुलिया निर्माण को लेकर कुल 426.19 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए शासन को पत्रावली भेजी गई है। धन की मंजूरी मिलने के बाद जर्जर के स्थान पर नई पुलिया बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वर्तमान समय में यह सब पुलिया जर्जर हो गई हैं। सिंचाई विभाग की ओर से कटहरा-राजवाहा पर 10 पुलिया, बुधना-झुलनीपुर रजवाहा पर चार पुलिया और कुर्थिया-राजवाहा पर दो पुलिया का निर्माण कराया जाना है। इनके निर्माण से 50 हजार आबादी को सीधे लाभ मिलेगा। लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
कटहरा-राजवाहा पर स्थित 10 जर्जर पुलिया से जुड़े करीब 21 गांवों के लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। कटहरा निवासी किसान अंगद ने बताया कि खेती किसानी करने में समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं, बुधना-झुलनीपुर रजवाहा पर स्थित चार क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान से होकर करीब 15 गांवों के लोगों का आवागमन होता है, लेकिन इनके कारण दूसरे मार्गों से होकर आना-जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता इमरान आलम ने बताया कि 16 नई पुलिया निर्माण होगा। कार्ययोजना तैयार की गई है। बजट मिलने पर काम शुरू कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें