फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नगरीय क्षेत्र के 34 आंगनबाड़ी में होगा सुविधाओं का विस्तार

Tue, 05 Nov 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के 34 आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुविधाओं का विस्तार होगा। नगरीय क्षेत्र के इन केंद्रों को पहले से माॅडल प्री-प्राइमरी का दर्जा विभाग दे चुका है, अब यहां सुविधाओं में इजाफा करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मुख्यालय व तहसील के परिषदीय स्कूल के भवन में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-प्राइमरी के रूप में माॅडल स्कूल बनाया जाना है। प्रत्येक ब्लाॅक से दो-दो केंद्र पहले माॅडल प्री-प्राइमरी हैं। मुख्यालय के तीन केंद्र इसमें शामिल हैं। इन माॅडल प्री-प्राइमरी में कलर बुक, दीवारों पर पेंटिंग, खेल उपकरण व खेल सामग्री से लैस किया जाएगा। ऐसे खिलौने भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनकी मदद से गणित की जानकारी में भी बच्चों को पारंगत बनाया जा सके। जिले के 21067 आंगनबाड़ी केंद्रों में 36,872 बच्चे नामांकित हैं। माॅडल स्कूल को पहले से ही आकर्षक पेंटिंग के जरिए आकर्षक बनाया गया है। दीवारों पर चित्रकारी व अन्य जरूरी जानकारियां उल्लेखित की गई हैं। विभाग की ओर से अब इन माॅडल स्कूलों में कलर बुक व खेल-खेल में ज्ञान देने वाले खिलौनों को भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें