फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे में भतीजे की मौत, चाचा घायल

Thu, 11 Jul 2024 07:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज मार्ग पर लेहड़ा मंदिर मोड़ पर बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भतीजे की मौत हो गई, जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के नकउजा, ऊरूवा बाजार निवासी आदर्श मणि त्रिपाठी (24) व गणेश मणि त्रिपाठी (52) बाइक से कोटिया शुकुल, बृजमनगंज रिश्तेदारी में जा रहे थे। अभी वह बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहड़ा मंदिर मोड़ पर पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी बनकटी ले गए। जहां इलाज के दौरान आदर्श मणि त्रिपाठी की मौत हो गई।
प्राथमिक उपचार के बाद गणेश मणि त्रिपाठी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लोगों के अनुसार दोनों चाचा भतीजा थे। दोनों गोरखपुर से बृजमनगंज जा रहे थे। फरेंदा बृजमनगंज जंगल में हादसे का शिकार हो गए। सूचना पर पहुंची बृजमनगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें