फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल पुलिस ने 320 बोरी ब्रॉन किया बरामद

Mon, 12 May 2025 08:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। भारतीय सीमा क्षेत्र से तस्करी कर नेपाल सीमा क्षेत्र में ले जाया गया 320 बोरी ब्रॉन नेपाल सुरक्षा एजेंसियों ने बरामद कर लिया। बाद में अग्रिम कार्रवाई के लिए भंसार कार्यालय महेशपुर को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पड़ोसी मुल्क नेपाल के नवलपरासी जिले में सशस्त्र प्रहरी बल के उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार आर्यल सोमवार को टीम के साथ भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तस्कर पाल्हिनंदन गांव पालिका वार्ड नंबर 2 में भारतीय सीमा क्षेत्र से धड़ल्ले से सामानों की तस्करी कर रहे हैं। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो तस्कर भारतीय सीमा क्षेत्र में भाग निकले। वहीं गोपालपुर स्थित एक खेत में अवैध रूप से रखा गया 320 बोरी ब्रॉन बरामद हुआ। बरामद ब्रॉन की कीमत दो लाख तीस हजार रुपये बताई जा रही है। सशस्त्र प्रहरी उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार आर्यल ने बताया की अग्रिम कार्रवाई के लिए महेशपुर भंसार कार्यालय को सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें