फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल पुलिस ने भारतीय तस्कर को पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल के रूपनदेही जिले में स्थानीय पुलिस ने एक भारतीय तस्कर को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से ब्राउन शुगर, एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और भारतीय नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

जिला पुलिस कार्यालय रूपनदेही के सूचना अधिकारी एवं डीएसपी कृष्ण कुमार चन्द ने बताया कि शुक्रवार की रात मायादेवी गांवपालिका-5 स्थित गुरुवनिया क्षेत्र में भारत की ओर से बाइक से नेपाल में प्रवेश कर रहे उत्तर प्रदेश अमेठी निवासी अकबाल खान को रोकने का प्रयास किया गया। आरोपी ने गिरफ्तारी का विरोध किया, जिस पर आत्मरक्षा में पुलिस को गोली चलानी पड़ी। गोली आरोपी के पैर में लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी का उपचार कराया जा रहा है।
जांच के दौरान आरोपी के पास से ब्राउन शुगर, एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और भारतीय नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद की गई है। बरामद ब्राउन शुगर की सटीक मात्रा का निर्धारण अभी किया जा रहा है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें