फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बुजुर्गों की शिकायतों का प्राथमिकता के स्तर पर निस्तारण करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कम्युनिटी पुलिसिंग से बढ़ा भरोसा, विभिन्न थानों में आयोजित किया गया कार्यक्रम
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों के साथ पुलिसकर्मियों ने किया संवाद गोष्ठी
महराजगंज। पुलिस की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने शनिवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में संवाद गोष्ठियों का आयोजन किया। इस दौरान थाना परसामलिक, निचलौल, पुरन्दरपुर, फरेंदा, कोल्हुई और नौतनवां सहित अन्य क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए।

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बुजुर्गों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। पुलिस टीम ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण किया जाएगा और किसी भी आपात स्थिति में उन्हें तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी सुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों, बैंकिंग धोखाधड़ी, ओटीपी स्कैम, डिजिटल फ्रॉड, टप्पेबाजी और अन्य अपराधों से बचाव के उपायों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी अनजान व्यक्ति से बैंक संबंधी जानकारी साझा न करने, संदिग्ध कॉल या लिंक से सतर्क रहने तथा साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। इसके अलावा यूपी-112 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने वरिष्ठ नागरिकों से अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने और समाज में शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें