फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चार घंटे देर से पहुंची नौतनवा पैसेंजर ट्रेन

Wed, 19 Mar 2025 07:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। गोरखपुर-नौतनवा रूट पर नकहा जंगल से नौतनवा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन बुधवार को अपने निर्धारित समय से चार घंटे देर से नौतनवा स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काफी देर इंतजार के बाद कई यात्री रोडवेज बस या निजी वाहन से अधिक किराया देकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बढ़नी से चलकर नकहा जंगल आने वाली पैसेंजर ट्रेन को दोपहर बाद 2:50 बजे नकहा जंगल से नौतनवा के लिए चलाई जाती है। यह ट्रेन शाम 5:15 बजे नौतनवा पहुंचती है। उसके बाद शाम 6:55 बजे नौतनवा से नकहा जंगल के लिए प्रस्थान करती है। नौतनवा से गोरखपुर तक जाने के लिए यह अंतिम ट्रेन है।
रात में नौतनवा से गोरखपुर के लिए कोई ट्रेन नहीं है। इसीलिए इस ट्रेन से जाने वाले यात्रियों की भीड़ होती है। पैसेंजर ट्रेन देर से आने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोग समय से अपने गंतव्य को नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन

बरवाकला, नईकोट, भगीरथपुर, लक्ष्मीपुर, पुरंदरपुर, झामट, लोकविद्या पीठनगर, आनंदनगर आदि स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्री ट्रेन का इंतजार करते हैं। जब ट्रेन के देर से आने की सूचना मिलती है तो लोग परेशान होकर रोडवेज बस से यात्रा करते हैं। बुधवार को भी नौतनवा नकहा जंगल नौतनवा पैसेंजर ट्रेन लगभग चार घंटे देर से आई। स्टेशन मास्टर धनंजय चौबे ने बताया कि ट्रेन लगभग चार घंटे देर से आई इसलिए यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें