फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी गई नई जानकारी

Wed, 19 Mar 2025 07:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। बेसिक शिक्षा विभाग और बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में बुधवार को लक्ष्मीपुर ब्लॉक सभागार में ‘हमारा आंगन-हमारे बच्चे’ उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व प्राथमिक शिक्षा को मजबूत बनाना, निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को बढ़ावा देना और अभिभावकों को उनके दायित्वों से अवगत कराना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर पर निपुण भारत मिशन के अंतर्गत 50 निपुण बच्चों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के पठन-पाठन में उपयोग होने वाली नई शिक्षण तकनीकों और नियमावलियों की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे वे अपने शिक्षण कार्य को और अधिक प्रभावी बना सकें।

मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी मृत्युंजय यादव ने कहा कि छोटे बच्चों को शिक्षित करने की जिम्मेदारी जितनी शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की है, उतनी ही उनके अभिभावकों की भी है।
विज्ञापन

यदि अभिभावक अपने बच्चों के नामांकन और नियमित उपस्थिति पर ध्यान देंगे तो शिक्षा की गुणवत्ता में निश्चित रूप से सुधार होगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा का उद्देश्य केवल अक्षर ज्ञान कराना नहीं, बल्कि बच्चों का समग्र मानसिक विकास करना भी है।
खंड शिक्षा अधिकारी पिंगल प्रसाद राणा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में पूर्व प्राथमिक शिक्षा को विशेष महत्व दिया जा रहा है। इसमें आंगनबाड़ी केंद्रों और बेसिक शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभुनाथ गुप्त ने किया। इस अवसर पर दुर्गेश श्रीवास्तव, आदित्य नारायण सिंह, सुनील चंद्र शुक्ल, किरण जायसवाल, निर्मला सिंह, दिनेश यादव, सरोज जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें