फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में राष्ट्रीय खेल की रफ्तार बढ़ाने में जुटे आसिफ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में राष्ट्रीय खेल की रफ्तार बढ़ाने में जुटे आसिफ
विज्ञापन

महराजगंज। अच्छे व सच्चे मन से की गई मेहनत अवश्य रंग लाती है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल हॉकी के अंशकालिक प्रशिक्षक आसिफ इकबाल ने इसे सही कर दिखाया है। लगभग छह महीने में उन्होंने स्टेडियम में तीन गुना खिलाड़ियों को बढ़ाने में सफलता प्राप्त की है।
खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अब नियमित के साथ एजेंसियों के माध्यम से कर्मियों को रखा जा रहा है। उद्देश्य है कि अच्छे खिलाड़ी तैयार किए जाएं। जिले में हाकी के अंशकालिक प्रशिक्षक के रुप में तैनात किए गए आसिफ इकबाल ने जिले में एक नवंबर 2021 को कार्यभार संभाला तो हाकी के महज आठ से 10 खिलाड़ी अभ्यास के लिए आते थे। उन्होंने मेहनत करते हुए हॉकी में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए इस खेल से जोड़ने का अभियान शुरू किया, जिसमें उन्हें सफलता भी मिल गई। छह माह की मेहनत में उन्होंने राष्ट्रीय खेल हॉकी से 30 अन्य खिलाड़ियों को जोड़ लिया है। जिससे संख्या 30 से बढ़कर 40 हो गई है। नियमित अभ्यास से जहां खिलाड़ियों को खेल संबंधी आधारभूत जानकारी प्राप्त हो रही है, वहीं वे अपने खेल के स्तर को ऊंचा उठाने में भी जुटे हैं। आसिफ का कहना है कि नियमित अभ्यास से ही खिलाड़ियों की स्थिति को सुधारा जा सकेगा, इस दिशा में प्रयास जारी है।
विज्ञापन

खेल के प्रशिक्षक के होने से आधारभूत जानकारी तो मिल ही रही है, मिले मौके को गोल में तब्दील करने की कला को भी बताया जा रहा है, इससे भविष्य में मदद मिलेगी।
अमरजीत सिंह, हाकी खिलाड़ी
----
देश के राष्ट्रीय खेल से जुड़ना गर्व की बात है। अच्छे प्रदर्शन के माध्यम से बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है। प्रशिक्षक के देखरेख में इस दिशा में प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

आकाश, हाकी खिलाड़ी
----
हॉकी खेल में कॅरिअर बनाने की चाह है। प्रशिक्षक की देखरेख में अभ्यास होने से मानसिक मजबूती भी मिल रही है। भविष्य में अच्छा परिणाम दिखे, इस दिशा में प्रयास जारी है।
मनोज मद्धेशिया
-------
हॉकी से जुड़कर स्टेडियम के कुछ खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों की जागरुकता से भविष्य में और बेहतर परिणाम सामने आएंगे।
धर्मेंद्र कुमार, उप क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें