फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हत्यारोपी किशोर बाल सुधार गृह भेजा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। कजरी गांव में ननिहाल आए प्रिंस उर्फ अंश की हत्यारोपी बाल अपचारी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को बाल सुधार गृह भेज दिया। आरोपी के पास से मृत बालक का मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त साइकिल भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

गांव परसौनी कला टोला पिपरहिया निवासी गणेश अग्रहरी का 5 वर्षीय पुत्र अंश उर्फ प्रिंस 10 अगस्त को अपनी मां संजू अग्रहरी के साथ ननिहाल कजरी टोला मुसहरन डीह आया था। प्रिंस खेलते समय 31 अगस्त को लापता हो गया था। प्रिंस के मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।
मंगलवार को कजरी गांव निवासी आरोपी किशोर की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया। बुधवार को आरोपी को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। बाल अपचारी ने पुलिस को बताया कि वह मोबाइल लेने के लिए साइकिल से प्रिंस के मामा के घर की तरफ गया था। प्रिंस मोबाइल लेकर ट्रैक्टर पर बैठकर खेल रहा था। वहां और भी बच्चे खेल रहे थे। जब सभी बच्चे घर चले गए तो प्रिंस को साइकिल पर घुमाने का लालच देकर उसे जंगल में ले गया और मोबाइल छीनने लगा तो प्रिंस रोने लगा। इसके बाद उसका मुंह दबाकर हत्या कर शव को झाड़ी में छिपा दिया था। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि आरोपी किशोर के खिलाफ हत्या, लूट, बरामदगी व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस, गांव में तनाव : कजरी गांव में लापता प्रिंस की हत्या से पूरे गांव में मातम पसरा है। हत्या का खुलासा होने पर आरोपी के खिलाफ लोगों में आक्रोश भी है। बृहस्पतिवार को मृतक बालक के मामा के घर एकत्रित कुछ ग्रामीण आक्रोशित होकर आरोपी किशोर के घर तोड़फोड़ करने और आग लगाने की योजना बनाकर चौराहे पर प्रदर्शन करने पहुंच गए। मौजूद पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझाकर रोकने का प्रयास किया लेकिन नहीं लोग मान नहीं रहे थे।
मामले की सूचना पाकर तत्काल सीओ अंकुर गौतम और थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। लोगों को भड़काने में शामिल कुछ लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले गई। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। सीओ अंकुर गौतम ने बताया कि कुछ लोग आरोपी किशोर का घर जलाने और तोड़फोड़ करने के लिए भड़का रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें