इंडो नेपाल सीमा पर फ़्लैग मार्च करती टीम।
महराजगंज। आगामी मुहर्रम के मद्देनजर नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए शुक्रवार को बहुआर पुलिस चौकी एवं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) झुलनीपुर के जवानों ने संयुक्त रूप से पैदल फ्लैग मार्च किया। इस दौरान सीमा क्षेत्र में चौकसी बढ़ाने, तस्करी पर अंकुश लगाने तथा आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने का संदेश दिया गया।
उपनिरीक्षक कपिल प्रजापति ने बताया कि फ्लैग मार्च सीमा स्तंभ संख्या 500/5 स्थित झुलनीपुर से बहुआर लाइन टोला तक निकाला गया। मार्च के दौरान पुलिस और एसएसबी के जवानों ने सीमा क्षेत्र के पगडंडी मार्गों पर गहन पेट्रोलिंग की तथा आने-जाने वाले लोगों की जांच की। संदेह होने पर पहचान पत्र की जांच कर आवश्यक पूछताछ भी की गई। फ्लैग मार्च में उपनिरीक्षक कपिल प्रजापति, उपनिरीक्षक कैलाश चंद, मनजीत, खुर्शीद आलम, सुशील कुमार, मनोज कुमार चौधरी, परमेश्वर तथा शुभम वर्मा सहित पुलिस एवं एसएसबी के जवान मौजूद रहे।