फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: थाना समाधान दिवस में 67 में से चार मामलों का ही हो सका निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनपद में सभी थानों में प्राप्त कुल 67 प्रार्थना पत्रों में से चार का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. एस चन्नप्पा और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने घुघली व भिटौली थाने में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने जमीन के विवाद, पारिवारिक विवाद, कब्जा, मारपीट और अन्य राजस्व एवं पुलिस से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का तथ्यों के आधार पर परीक्षण कर आवश्यक होने पर मौके पर जाकर जांच की जाए ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने थाना नौतनवा में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचकर शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रार्थना पत्रों की गंभीरता से जांच कर निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने सर्किल के थानों पर आयोजित समाधान दिवस में भाग लिया।
वहीं थाना प्रभारियों ने राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में शिकायतों की सुनवाई कर आवश्यकतानुसार संयुक्त टीमों को मौके पर भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें