फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक सवार युवकों ने तीन को बुरी तरह से पीटा, दो का सिर फटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली थानाक्षेत्र के पचरूखिया तिवारी में शनिवार की शाम को हुई घटना
विज्ञापन

भिटौली/महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के पचरुखिया तिवारी में शनिवार की शाम छह बजे तीन बाइक पर सवार होकर नौ युवकों ने तीन लड़कों को बुरी तरह से मारा-पीटा। इस वारदात में दो युवकों का सिर फट गया है जबकि तीसरे को मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, घुघली थानाक्षेत्र के रामपुर बल्डीहा निवासी अमन गुप्ता, अमन पासवान और संजय साहनी एक बाइक से अपने मित्र संजय को छोड़ने के लिए धर्मपुर चौराहे पर आ रहे थे। दूसरी बाइक पर गांव के ही सदरे आलम व अन्य साथी भी बैठे हुए थे। इसी बीच घात लगाए बैठे तीन मोटरसाइकिल पर सवार कुल नौ युवकों ने पचरुखिया तिवारी स्थित टॉवर के पास उक्त लोगों की बाइक को ओवरटेक करके रोक लिए और संजय को मारने लगे।
विज्ञापन

अपने आप को बचाता हुआ संजय भागने लगा। उसे बचाने के लिए आगे आए अमन गुप्ता एवं अमन पासवान को भी हमलावर युवक लाठी, डंडे, बेल्ट से मारने लगे। इस हमले में अमन गुप्ता एवं अमन पासवान का सिर फट गया। तीनों को इलाज के लिए एक निजी चिकित्सक के वहां ले जाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसओ भिटौली सत्येंद्र कुमार राय ने घायल युवकों से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

पूछताछ में तीनों ने बताया कि दूसरे बाइक पर चल रहे एक सदरे आलम से हमलावरों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। मारपीट करने वाले सभी युवक घुघली थाना क्षेत्र के पकड़ी बिशुनपुर निवासी बताए जा रहे हैं। एसओ सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें