फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रोजगार मेले में 272 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले में बुधवार को 272 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में प्रारंभिक चयन किया गया। मेले में 20 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया, जबकि नौकरी की उम्मीद लेकर 585 युवा पहुंचे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय और भगवंत पटेल पानमती देवी पीजी कॉलेज, चंद्रपुर, बसहिया बुजुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में मेले का आयोजन किया गया। शुभारंभ कॉलेज के प्रबंधक छोटेलाल पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। मेले में बीकेटी टायर, द गोल इंडिया, एक्टिव इंडिया, कृष्णा मारुति लिमिटेड, ब्लिंकिट वेयरहाउस, रोहित हाईब्रिड सीड और अदाणी सोलर एनर्जी आदि कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों की ओर से दो हजार से अधिक पदों पर भर्ती के अवसर उपलब्ध कराए गए थे।
कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता, अनुभव और कौशल के आधार पर साक्षात्कार लिया। चयन की जानकारी मिलने पर युवाओं में उत्साह दिखा। इस दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी पंकज सिंह सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें