फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पहले सक्रिय होगा मानसून, अच्छी बारिश के संकेत

Mon, 19 May 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मौसम विभाग ने इस बार अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त की है। साथ ही जलवायु परिवर्तन के कारण मानसून लगभग तीन दिन पहले 17 जून से पूर्वी यूपी में प्रभावी हो जाएगा। बीते वर्ष 2024 में 25 जून से प्रदेश के तराई जिले में मानसून सक्रिय हुआ था, लेकिन इस बार जलवायु परिवर्तन के कारण स्थितियां बदल रही हैं।
विज्ञापन

मानसूनी सीजन की बात करें तो मौसम विभाग प्रदेश में इसके सक्रिय होने का समय जून के अंतिम सप्ताह को मानता है, लेकिन जलवायु परिवर्तन व अन्य पारिस्थितिकी कारणों से इसमें लगातार परिवर्तन हो रहा है। 2020 से 2024 तक की स्थिति पर गौर करें तो पूर्वी यूपी के तराई जिले महराजगंज में 2020 में मानसून 24 जून को आया।
2021 में जबरदस्त बदलाव हुआ और जिले में मानसून 18 जून से ही प्रभावी हो गया। 2022 में 23 तो वर्ष 2023 में 24 जून से मानसून सक्रिय हुआ था। बीते वर्ष 2024 में यह 25 जून को प्रभावी हुआ। वहीं इस बार मौसम विज्ञानी 17 जून से ही महराजगंज में मानसून के सक्रिय होने की बात कह रहे हैं। साथ ही जुलाई में औसत से अधिक बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

-
इसबार प्रदेश में दो दिन पहले मानसून प्रभावी होगा। पूर्वी यूपी से मानसून प्रारंभ होकर पूरे प्रदेश में पहुंचता है। महराजगंज में 17 जून से मानसून सक्रिय होने के संकेत हैं। जुलाई और अगस्त में अच्छी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

-अतुल कुमार सिंह, मौसम विज्ञानी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें