फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बर्डफ्लू के अभी संकेत नहीं, महकमा मुस्तैद

Mon, 19 May 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में अभी बर्डफ्लू की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन राहत और बचाव का प्रयास पशु चिकित्सा विभाग ने न सिर्फ प्रभावी कर रखा है, बल्कि निगरानी में टास्क फोर्स भी भ्रमणशील है।
विज्ञापन

टास्क फोर्स जनपद के प्रत्येक पोल्ट्री फार्म की सफाई के साथ आकस्मिक रूप से मरने वाले पशु-पक्षियों पर नजर रख रही है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने प्रत्येक तहसील में इसका जिम्मा तीन-तीन टास्क फोर्स को सुपुर्द किया गया है। राहत की बात है कि अभी तक जनपद में पशु या पक्षियों की संदिग्ध मृत्यु पोल्ट्री फार्म या अन्य स्थानों पर नहीं मिली है।
पशु चिकित्सा विभाग ने जिले के पशु पालकों को भी वर्ड फ्लू की आशंका के बीच ब्लाॅक स्तर पर पशुपालकों को सतर्क करने की कवायद शुरू करा दी है। इसके लिए पशुपालकों को टोल फ्री नंबर 1962 के विषय में जानकारी देकर पशुओं के अचानक बीमार होने पर बताने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है, जिससे विभाग तत्काल पशुओं का उपचार प्रारंभ करा सके।
विज्ञापन

जनपद में गाय और भैंस की संख्या मिलाकर 2.75 लाख पशु हैं। इसके अलावा पिगरी (सुअर) बकरी पालन भी किया जाता है। इन्हें जागरूक करने के लिए सभी 31 पशु अस्पतालों को निर्देशित किया गया है कि वह पशु पालकों को जागरूक करें। जिससे इसकी संभावना न उत्पन्न होने पाए और लक्षण दिखते ही उपचार प्रभावी किया जा सके।
विभाग ने पोल्ट्री फार्म संचालकों को मास्क लगाकर ही फार्म के भीतर जाने और वापस आने पर साबुन से हाथ साफ करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पोल्ट्री उत्पाद अंडा और चिकन भरपूर पकाकर सेवन करने की सलाह दी है।
-
एवियन फ्लू अत्यधिक संक्रामक माना जाता है। संक्रमण पहले जल पक्षियों में फैलता है। वायरस उनकी आंत व श्वसन पथ में होकर लार, बलगम, मल-मूत्र और आखिर में रक्त में पहुंचता है। इनसे होकर पोल्ट्री, गोशाला और घरेलू पशुओं व मनुष्यों तक पहुंचता है। हालांकि जनपद में अभी कहीं से संक्रमण के संकेत नहीं मिले हैं। फिर भी राहत और बचाव उपाय प्रभावी हैं। टास्क फोर्स व क्षेत्रवार संचालित 31 पशु अस्पतालों के कर्मी लगे हैं।
विज्ञापन

-डाॅ. हौसला प्रसाद, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें