फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के नए वैररएंट से नपिटने के लिए हुआ मॉक ड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के नए वैरिएंट से निपटने के लिए हुई मॉक ड्रिल
विज्ञापन

नौतनवां/ घुघली (महराजगंज)। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मद्देनजर शुक्रवार दोपहर एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां में पूर्वाभ्यास किया गया। वहीं, घुघली सीएचसी में भी मॉक ड्रिल की गई।
इस दौरान कोरोना के लक्षण से पीड़ित मरीज आकृति तिवारी (11) एंबुलेंस से अस्पताल पर पहुंचती हैं। यहां हेल्प डेस्क पर उनका नाम व पता लिख मरीज को स्ट्रेचर से पीडियाट्रिक आईसीयू रूम में ले जाया गया। यहां तत्काल योग्य चिकित्सक द्वारा मरीज का बीपी, पल्स एवं ऑक्सीजन लेवल की रीडिंग लेने के बाद मरीज को सांत्वना देते हुए आवश्यकता के अनुसार ऑक्सीजन लगाकर उनका इलाज प्रारंभ कर दिया जाता है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना के नए वैरिएंट से निपटने को लेकर तत्पर है। समय-समय पर मॉकड्रिल की जा रही है जिससे वक्त आने पर किसी तरह की असावधानी एवं परेशानी उत्पन्न न हों। इस दौरान सीएचसी के प्रभारी डॉ. अमित राव गौतम, इंद्रजीत सिंह, अजय पाल सिंह, राघवेंद्र मणि त्रिपाठी, फार्मासिस्ट राजेश वर्मा, जयप्रकाश तिवारी, प्रेमलता, रंभा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अपर निदेशक डॉ. बीएम राव सहित मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली पहुंचे। यहां मॉक ड्रिल के माध्यम से कोरोना से इलाज की सुविधा की परख की गई। इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर पहले ऑक्सीजन से सुसज्जित बेड पर कोरोना पीड़ित का उपचार किस तरह शुरू होना है। इसका अभ्यास किया गया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित विक्रम, अनिल जायसवाल, बीके साहनी, डीपीएम नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें