निचलौल। क्षेत्र में बाढ़ग्रस्त गांवों का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक प्रेम सागर पटेल ने ग्रामीणों की शिकायत पर वीडियो कॉलिंग करके डीएफओ पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान किसानों ने मुआवजा दिलाने के लिए विधायक को ज्ञापन सौंपा।
जानकारी के मुताबिक, गांव अमडी, गुलरभार होते हुए जंगल के बीच से बहने वाली उफनाई छोटी गंडक नदी चलते करीब आधा दर्जन गांवों के किसानों की फसल डूबने से काफी प्रभावित हुई है। सोमवार को इन गांवों का विधायक प्रेमसागर पटेल सोमवार को निरीक्षण करने पहुंचे थे।
जहां पर किसानों का दर्द सुनकर उन्होंने तत्काल डीएफओ को वीडियो कॉलिंग करके किसानों को दिखाते हुए काफी फटकार लगाईं। मिश्रौलिया, झुलनीपुर, गिरहियां, बहुआर, शीतलपुर गांव के सीवान के लगी धान की फसल डूब गई। फसल डूबने के चलते किसानों का काफी नुकसान हुआ था। संवाद