फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चार घंटे हड़ताल पर रहे मिल कर्मचारी

Mon, 24 Feb 2025 07:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। जेएचवी शुगर मिल गड़ौरा में कार्यरत मजदूर विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर यूनियन के अध्यक्ष डॉ. नवलकिशोर मिश्रा के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए। इससे जिम्मेदारों के हाथ पांव फूल गए।
विज्ञापन

चार घंटे बाद जीएम के आश्वासन पर कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दिया। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। जेएचवी शुगर मिल गड़ौरा जीएम विजयपाल सिंह ने बताया की सहमति पत्र में पूर्व में कार्यरत महिला कर्मचारी सरिता सिंह को वीआरएस देने, मार्च 2024 का 19 दिन का बकाया वेतन मार्च माह के वेतन के साथ भुगतान किया जाएगा।
कर्मचारियों का हर माह का वेतन 1 से 7 तारीख तक भुगतान, ओवर टाइम के साथ वेतन भुगतान, सिजनल कर्मचारियों का रिटेनिंग जो पूर्व में बकाया है उसे फंड उपलब्धता के आधार पर भुगतान, पुराना एरियर एवं रिटेनिंग का फंड की उपलब्धता के आधार पर भुगतान समेत 11 मांगों पर समझौता हुआ है।
विज्ञापन

इसके बाद मिल कर्मी वापस काम पर लौट गए। चीनी मिल मजदूर यूनियन अध्यक्ष डाॅ. नवल किशोर मिश्र ने बताया कि समझौता पत्र के अनुसार मिल प्रबंधन की ओर से समय पर मांगे पूरी नहीं की गई तो पुन: मिल कर्मी आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें