परतावल। कुशीनगर जनपद के बरवा कला उर्फ कल्याण बरवा गांव के निवासी एक व्यक्ति को तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
घायल बुजुर्ग के बेटे सिकंदर ने बताया कि एक फरवरी की शाम करीब 7 बजे उनके पिता राम दरस 50 वर्ष धरमौली बाजार खरीदारी करने गए थे। बाजार से लौटते समय जब वह बरवा कला गांव जाने वाले सड़क मोड़ पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रही ई-रिक्शा के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राम दरस को गंभीर और जानलेवा चोटें आईं। राहगीरों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वर्तमान में उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।