फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गृह कलह में अधेड़ ने पीया कीटनाशक

Wed, 27 Mar 2024 08:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बागापार खास टोले पर मंगलवार शाम करीब पांच बजे एक व्यक्ति घर में रखा कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बागापार खास टोला निवासी रामरेखा (48) की सोमवार को होली के दिन किसी बात को लेकर परिवार के लोगों से कहासुनी हो गई थी। बताया जाता है कि इस बात को लेकर सोमवार से वह काफी उलझन में थे। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे घर में रखा कीटनाशक दवा पी लिए। मुंह से झाग निकलता देख परिजन घबरा गए। आनन-फानन में एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत चिंताजनक बनी हुई है। पत्नी रमावती ने बताया कि मंगलवार को बिना किसी कारण सबसे उलझ रहे थे। कब कीटनाशक पी लिए किसी को पता ही नहीं चला। बागापार चौकी प्रभारी सचिंद्र राठी के अनुसार, जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें