फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर बैठी मां की गोद से फिसली मासूम, ट्रक ने कुचला

विज्ञापन
लेहडा मार्ग दुर्घटना में दो वर्षीय मासूम की मौत के बाद पहुची पुलिस। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
मां की गोद से फिसली मासूम, ट्रक ने रौंदा, मौत
विज्ञापन

फरेंदा/लेहड़ा (महराजगंज)। मामी चौराहे पर मंगलवार सुबह बाइक अनियंत्रित होने से पीछे बैठी महिला की गोद से फिसलकर सड़क पर गिरी मासूम को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। मां और बाइक चला रहे रिश्तेदार को भी हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सेमरहनी टोला चंदनपुर निवासी सिकंदर की पत्नी झिकनी देवी मंगलवार को अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से दो बच्चों को लेकर मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रही थी। मामी चौराहे पर सड़क की उखड़ी रोड़ी की वजह से बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे महिला की गोद से फिसलकर उसकी दो वर्षीय बेटी सुहानी सड़क पर गिर गई। ऐन वक्त पर बृजमनगंज से फरेंदा की तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने बच्ची को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में महिला और रिश्तेदार राजकुमार को भी हल्की चोटें आईं। बटी की मौत से महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध मे प्रभारी एसओ लालचंद भारती ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ तहरीर मिली है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें