फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कोटेदार चयन में अनियमितता का आरोप लगा डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
वनटांगिया ग्रामीणों ने डीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग
विज्ञापन

महराजगंज। सदर क्षेत्र के बरगदवा राजा स्थित वनग्राम बीट चेतरा में नए कोटेदार के चयन का विवाद गहराता जा रहा है। ग्राम वनाधिकार समिति के बैनर तले वनटांगिया ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चयन प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ग्रामीण अमरनाथ का कहना है कि पूर्व कोटेदार की दुकान निरस्त होने के बाद वर्तमान में दूसरे केंद्र से राशन वितरण कराया जा रहा है। इसी बीच नए कोटेदार के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है लेकिन निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया जा रहा है। आरोप है कि ग्रामसभा की खुली बैठक आयोजित किए बिना ही किसी व्यक्ति अथवा समूह के पक्ष में प्रस्ताव तैयार कर संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन


वनटांगिया ग्रामीणों ने बताया कि शासनादेश के अनुसार कोटेदार के चयन के लिए ग्रामसभा की खुली बैठक आयोजित की जानी चाहिए, जिसमें इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन प्राप्त किए जाते हैं और मतदान के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाती है। उनका कहना है कि इस बार निर्धारित प्रक्रिया को दरकिनार कर चयन की तैयारी की जा रही है, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पवन यादव ने कहा कि यदि ग्रामसभा की बैठक के बिना ही चयन प्रक्रिया पूरी की जाती है तो इससे गांव के लोगों के अधिकारों का हनन होगा। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि वर्तमान चयन प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाए तथा ग्रामसभा की खुली बैठक बुलाकर लोकतांत्रिक और पारदर्शी तरीके से नए कोटेदार का चयन कराया जाए।
विज्ञापन


ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि बिना बैठक प्रस्ताव भेजे जाने के आरोपों की जांच कर दोषी अधिकारियों और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने के दौरान छगुर, प्रवीण, गीता, राजू, सावित्री, शारदा, कविता, चंद्रा, जवाहिर, भोला, दीनानाथ, सुनीता, रीना, राकेश, अवधेश और बृजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें