फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जुलूस के परंपरागत मार्ग की बहाली के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के एसटी मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री धर्मनाथ खरवार के नेतृत्व में सिसवा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने गणेश पूजा विसर्जन जुलूस को सिसवा बाजार के परंपरागत मार्ग से निकालने की मांग की।
विज्ञापन

सिसवा बाजार नगर पालिका में पिछले 50 वर्षों से दुर्गा पूजा डोल समिति और लक्ष्मी पूजा डोल समिति द्वारा आयोजित धार्मिक जुलूस वार्ड नंबर तीन, सुभाष नगर से होकर निकाला जाता रहा है। मिस्कारी टोला एक हिंदू-मुस्लिम मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र है, जहां से यह जुलूस परंपरागत रूप से गुजरता है और पूरे नगर में भक्ति भाव के साथ उत्सव मनाया जाता है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार के दबाव में स्थानीय पुलिस प्रशासन ने श्री गणेश पूजा डोल समिति और श्रीकृष्ण पूजा डोल समिति को इस परंपरागत मार्ग से जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने दावा किया कि कोठीभार थानाध्यक्ष ने समिति के सदस्यों पर दबाव डाला और धमकी दी कि यदि जुलूस मिस्कारी टोला से निकाला गया तो उनके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। इस दौरान मदन राजभर, राकेश कनौजिया, दीपक, शशांक, अमन, मनीष शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें