फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अनुदेशकों ने नियमितीकरण और एरियर भुगतान की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति उत्तर प्रदेश की जिला इकाई की बैठक में अनुदेशकों के नियमितीकरण, एरियर भुगतान और सेवा अवधि 62 वर्ष करने की मांग उठाई गई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कराने के लिए मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

बुधवार को नगर के एक हॉल में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद मुख्यमंत्री और अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा के नाम से जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया। समिति ने कहा कि अनुदेशक वर्ष 2013 से अल्प मानदेय पर कार्य कर रहे हैं। ऐसे में उनके हितों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।
नरेंद्रनाथ जिलाध्यक्ष, बालकिशनु उपाध्यक्ष बने
समिति के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पटेल के नेतृत्व में हुई बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष करुण पटेल को गोरखपुर मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष नरेंद्रनाथ त्रिपाठी, उपाध्यक्ष बालकिशुन प्रसाद व अब्दुल गफ्फार, कोषाध्यक्ष राजू वर्मा, मंत्री आदर्श मिश्रा व मनीष कुमार और जिला संगठन मंत्री जितेंद्र शर्मा को सर्वसम्मति से चुना गया। अन्य पदों के चयन की जिम्मेदारी मंडल अध्यक्ष को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें