फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर सौपे ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क की मरम्मत की मांग लेकर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज। पनियरा क्षेत्र की बदहाल सड़कों को दुरुस्त कराने की मांग लेकर छात्र नेताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंप। इस दौरान उन्होंने सड़कों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की। छात्र नेताओं ने कहा कि पनियरा क्षेत्र की सड़कें गड्ढेयुक्त हो चुकी हैं, जिससे आने जाने में ज्यादा परेशानी होती है। बारिश होने पर गड्ढ़ों में पानी भर जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र नेता संजीव त्रिपाठी पवन ने कहा कि क्षेत्र की खराब सड़कों पर अधिकारियों की नजर नहीं है। पकड़ी से खुटहां तक तो सड़क ऐसी है कि अगर थोड़ी सी चुक हुई तो दुर्घटना होना तय है। इधर से गुजरने वाले वाहन अक्सर खराब हो जाते हैं। रात में तो अब कई लोग गिर कर घायल भी चुके हैं, लेकिन सड़क की मरम्मत को लेकर जरा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पनियरा क्षेत्र में तमाम ऐसी सड़के हैं, जो बेहद खराब हालत में हैं। इस दौरान किशन शर्मा, सतीश सिंह, आलोक प्रजापति, रोहित पासवान, अंकित मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह जगह टूटी सड़क, बढ़ी परेशानी
लेहड़ा बाजार। मामी चौराहे को जाने वाली सड़क टूटकर जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। लेहरा स्टेशन पर सुबह सब्जी मंडी लगने के कारण कोल्हुई, लोटन, बहादुरी, सोनाबंदी बाजार सहित अन्य गांवों के लोगों का आवागमन इसी रास्ते होता है। क्षेत्र के बबलू चौरसिया, हरिद्वार, रामप्रवेेेश चौधरी, बल्ली, सुदर्शन चौरसिया, सहादत, विनोद यादव, वीरेन्द्र, कलाम, अरुण कुमार, रामकेवल, सुबास आदि का कहना है कि कई वर्षों से इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई। सड़क की गिट्टियां बिखर गई हैं। हरपुर पुलिया के पास मिट्टी का कटान होने से आवागमन बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें